फतेहपुर(बाराबंकी)। घर से शौच के लिए जा रहा एक युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली फतेहपुर के इस्लामपुर निवासी जैनुल आब्दीन(35) पुत्र अफसर मंगलवार सुबह करीब सात बजे शौच करने के लिए घर से निकला था। रसूल पनाह के पास वह रेल ट्रैक पार कर रहा था कि अचानक बुढ़वल से फतेहपुर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल डीसी मिश्रा का कहना है कि पुलिस सिर्फ शव का पोस्टमार्टम करा रही है। किसी प्रकार की कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है।