फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर ही बेचते थे टावर का बैट्री बैंक

Sat, 02 Jan 2016 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी के मोबाइल टावरों में आए दिन होने वाले बैट्री बैंक की चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मोबाइल टावर के ही दो सुपरवाजराें को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 24 बैट्री व एक कार भी बरामद की है। बरामद बैट्री की कीमत बाजार में करीब नौ लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शफीक अहमद ने शनिवार को पुलिस लाइन में वार्ता में बताया कि लोनीकटरा पुलिस ने क्षेत्र के जिले में मोबाइल टावरों हुई बैट्री चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपी पकड़े गए हैं। इन दोनों के पास से 24 बैट्री व एक कार भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी अमित वर्मा निवासी ग्र्राम हसनपुर कोतवाली फतेहपुर व दिलीप वर्मा निवासी ग्राम संगौली कोतवाली फतेहपुर के खिलाफ चोरी समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई सीओ हैदरगढ़ तौकीर अहमद खान ने की। पुलिस टीम मेें शामिल एसओ लोनीकटरा अरुण द्विवेदी, कुमुदकांत तिवारी, रवींद्र नाथ आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें