फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर जानलेवा हमला

Sun, 26 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घूर पर कब्जेदारी को लेकर रविवार को एक दंपती ने महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उसके पति ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मेढिया फार्म निवासी रेखा चौहान (28) पत्नी देशराज रविवार की सुबह घूर में कूड़ा डालने गई थी। आरोप है कि उसी घूर पर अपना अधिकार जताते हुए गांव के श्रवण ने उससे अब इस घूर पर कूड़ा न डालने की बात कही। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

विवाद इतना बढ़ा कि श्रवण अपनी पत्नी सुमन के साथ महिला की जमकर पिटाई कर दी। श्रवण ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी की पिटाई करते देख देशराज उसे बचाने गया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित देशराज ने थाने पर श्रवण व उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा है। एसओ वकील सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें