फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को मंगलवार देर रात पड़ोस के गांव का रहने वालो शिवबरन बहलाकर बाग में बुला ले गया। वहां उसने किशोरी से दुराचार किया। पीड़िता ने घर जाकर परिवारीजनों को जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने आरोपी को पकड़कर लोनीकटरा थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां आरोपी शिवबरन ने किशोरी से शादी करने और उसके खाते में दो लाख रुपये जमा कराने की बात कही। मगर किशोरी के पिता ने कहा कि शिवबरन उसके बड़े भाई की बेटी को भी शादी करके छोड़ चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में उसकी बात पर वह यकीन नहीं करेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद इकबाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शिवबरन के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें