बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला उज्जलनगर के पास सोमवार सुबह रेठ नदी में नहाने गई किशोरी नदी के तेज बहाव में डूब गई थी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर किशोरी का शव नदी से बरामद किया है।
बताते चले कि लखनऊ के तेलीबाग के मोहल्ला कुंहारमंडी निवासी रामरतन की 13 वर्षीय पुत्री पूनम बाराबंकी जनपद के नगर कोतवाली के ग्राम कोठीडीह निवासी शंकर के यहां रिश्तेदारी में आई थी।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी एक सहेली के साथ मोहल्ला उज्जवल नगर के पास रेठ नदी में नहाने गई थी।
पुलिस ने गोताखोर लगाए थे पर सोमवार को शव नहीं मिल सका था। मंगलवार को गोताखोरों ने जहां घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर किशोरी का शव नदी से बरामद किया है।