फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भाग गया एसओ

Tue, 07 Jul 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाने में एक महिला को जिंदा जलाने के बाद वहां का एसओ थाने में दूसरे एसआई को बिना चार्ज दिए ही मौके से भाग निकला। एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी एसआई व एसओ का अता-पता नहीं था। अब पुलिस अधिकारी दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का दावा कर रहे हैं पर अभी तक इनकी तलाश में पुलिस की एक भी टीम नहीं लगाई गई है। सोमवार थाने में इतनी बड़ी वारदात होने के बाद एसपी अब्दुल हमीद व एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी सीधे कोठी थाने की ओर ही चल दिए थे। एसपी के आने की भनक लगते ही आरोपी एसओ रायसाहब यादव अपनी डस्टर गाड़ी से थाने से भाग निकला। इस बीच एसआई अखिलेश राय भी बाइक लेकर कहीं चला गया। जब पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे तो दोनों आरोपी नहीं मिले। नए एसओ बीपी यादव को किसी ने चार्ज नहीं दिया उन्होंने वहां पहुंचकर स्वंय ही कार्यभार ग्रहण किया। एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बताया कि आरोपी एसओ बिना चार्ज दिए ही थाने से गायब हो गया है। दोनों आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कहीं सरकारी असलहे लेकर तो नहीं गए दोनों कोठी थाने में हुई वारदात में आरोपी एसओ व एसआई कहीं सरकारी असलहे लेकर तो नहीं निकल गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी कह रहे है कि जिस समय का यह मामला है उस समय दोनों आरोपी सिविल ड्रेस में थे और अपने असलहे थाने में जमा कर रखे थे। पुलिस अधिकारी भले ही यह बात कह रहे हो पर सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी असलहे लेकर गए थे लेकिन फिर कुछ देर बाद एक सिपाही दोनों से दो असलहे लेकर आया और फिर उसे थाने में जमा कराया गया। इनके भी रिश्तेदारों को उठवाओ कप्तान साहब पत्रकार की मां के हत्या आरोपी एसओ व एसआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए करीब 24 घंटे बीत चुके है पर इसके बावजूद पुलिस ने न तो अभी इनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए है और न ही आरोपियों के किसी रिश्तेदारों की धड़पकड़ शुरू की है। जबकि मृतका के पति को उसके रिश्तेदार द्वारा एक घटना करने के बाद पुलिस तत्काल ही उठा लाई थी। ऐसे में यह बात साफ है कि आम लोगों पर पुलिस किस तरह से बर्बर जुल्म करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें