फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों हटाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 06 Jun 2018 11:01 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव के बगल स्थित शराब की दुकानों को हटाने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। थाने से पहुंचे एसआई के ठेका बंद कराने के बाद ग्रामीण शांत हुए।  

विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ से जैदपुर मार्ग पर वर्तमान समय में चौराहे से  एक किलोमीटर दूर सरकारी ठेका देशी शराब, अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान थी। बुधवार को देशी शराब व बियर की दुकान भानमऊ से जैदपुर मार्ग पर भानमऊ गांव के बगल संचालित करना शुरू किया गया था।

यह देखकर ग्रामीण भड़क गए और दुकानों का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बाहर स्थित ठेके पर सुबह शाम अराजकतत्वों का जमावाड़ा होता है। इससे उधर से निकलने वाली गांव की महिलाओं व लड़कियों के साथ वहां मौजूद लोग अभद्र व्यवहार करते हैं। नाराज ग्रामीण अमरेश, संदीप कुमार, मनोरमा, अरुण, राजकमल ,धन्नो देवी, बदाला, रीता, ममता ,रिंकी बुधवार दोपहर वहां पहुंच गए और पूर्व में जहां दुकानें संचालित थी वहीं पर ही दुकान में संचालित कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर कोठी थाने से पहुंचे एसएसआई धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने तत्काल ठेका बंद करवा कर ग्रामीणों को शांत कराया और बताया जब तक यहां से शराब की  दुकान नहीं हटती तब तक यह दुकानें बंद रहेगी तब ग्रामीण शांत हुए। आबकारी निरीक्षक विजय आनंद का कहना है कि ग्रामीणों के विरोध के बाद दुकानें आबादी से दूर हटा दी जायेंगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें