फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को बचने का मौका दे रही पुलिस

Sat, 11 Jul 2015 11:35 PM IST
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी थाने में महिला को जिंदा जलाने के आरोपी थानाध्यक्ष रायसाहब यादव और दरोगा अखिलेश राय को बचने का पूरा मौका पुलिस प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है। महिला ने मौत के पहले मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिया था उस आधार पर अभी तक न तो किसी आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा बढ़ी है और न ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कोई प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को देने की सुगबुगाहट है।
विज्ञापन

छह दिन पहले जिले के कोठी थाने में क्षेत्र के गहा बसंतपुर गांव की रहने वाली एक महिला अपने पति को छुड़ाने पहुंची थी। आरोप है कि यहां पर महिला को थानाध्यक्ष रायसाहब यादव व एसआई अखिलेश राय ने महिला को जिंदा जला दिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।  महिला के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर हत्या व रेप का प्रयास की धारा लगानी थी। लेकिन मामले में किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ न तो कोई धारा बढ़ी और न ही उनकी गिरफ्तारी के लिए ही कोई प्रयास किया जा रहा है।
सत्तापक्ष के करीबी होने का फायदाः महिला को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी थानाध्यक्ष रायसाहब यादव प्रदेश की सपा सरकार में एक मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ऐसे में पूरा दबाव पुलिस प्रशासन पर रायसाहब को बचाने के लिए है। सत्तापक्ष के करीबी होने का फायदा महिला को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी थानाध्यक्ष रायसाहब यादव प्रदेश की सपा सरकार में एक मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। ऐसे में पूरा दबाव पुलिस प्रशासन पर रायसाहब को बचाने के लिए है। रायसाहब की पहुंच का फायदा आरोपी एसआई अखिलेश राय को भी मिल रहा है और उसके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जुटाए जा रहे है साक्ष्य इस मामले की विवेचना कर रहे एसओ लोनीकटरा अरुण द्विवेदी लगातार कह रहे हैं कि उनके द्वारा अभी तक मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बीते चार दिनों में अभी तक इतने साक्ष्य नहीं जुटाए जा सके हैं जिसकी बदौलत आरोपी एसओ व एसआई की गिरफ्तारी या उनके खिलाफ मुकदमे में और धाराएं बढ़ाई जा सके।   सीबसीआईडी जांच को जा सकता है मामला कोठी थाने में महिला को जिंदा जलाने का मामला सीबीसीआईडी जांच को जा सकता है। एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि इस संबंध में एक रिपोर्ट शासन से मांगी गई थी जो भेज दी गई है। एएसपी ने कहा कि मामले में विवेचक द्वारा जांच पड़ताल करने के साथ ही सबूत जुटाए जा णे है। कहा जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें