फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही बाबा की डायरी

Sun, 29 May 2016 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में शनिवार को जिला कारागार से बाबा परमानंद को रिमांड पर पूछताछ के लिए लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से चर्चा में आए देवा के हर्रई आश्रम के बाबा रामशंकर तिवारी उर्फ परमानंद को पुलिस ने शनिवार को तीन दिन की रिमांड पर ले लिया। पुलिस द्वारा क्राइम ब्रांच के कार्यालय में बाबा से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों अनुसार पूछताछ में बाबा ने कई अहम राज उगले हैं। खासकर गिरफ्तारी के दौरान बाबा के पास से एक डायरी मिली थी जिसमें कई बड़े लोगों के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने इन नामों के बारे में बाबा से गहन पूछताछ की।

रिमांड के पहले दिन शनिवार को पुलिस बाबा को लेकर उसके हर्रई स्थित आश्रम गई। इसके अलावा बाबा को लखनऊ स्थित आवास और चित्रकूट व सतना ले जाने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। शनिवार को दिन मेें 11 बजे देवा कोतवाल जावेद खान भारी पुलिस बल के साथ बाबा को जिला कारागार से लेकर बाहर निकले।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बाबा को अलग-अलग जगहों पर रखकर पूछताछ की। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो पुलिस को गिरफ्तारी के दौरान बाबा के पास कई अहम कागजात बरामद हुए हैं। इसमें से एक बाबा की डायरी है जिसमें कई बड़ी हस्तियों के नाम व फोन नंबर लिखे हुए हैं।

ऐसे में अब इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाबा की पकड़ काफी ऊपर तक थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने डायरी में दर्ज नामों के बारे में भी बाबा से गहन पूछताछ की। शनिवार की शाम 5 बजकर 40 मिनट पर पुलिस टीम बाबा को लेकर आश्रम पहुंची और वहां सभी मंजिलोें के कमरों में सघन जांच पड़ताल की।

पुलिस ने आश्रम से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पड़ताल के दौरान बाबा पुलिस को लगातार भ्रमित करता रहा। करीब एक घंटे तक पुलिस आश्रम में रही। बाबा के आश्रम पहुंचने पर यहां लोगों की भारी भीड़ लग गई लेकिन पुलिस ने किसी को भी आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया।

बाबा को प्रेस का स्टीकर लगी कार से आश्रम ले जाया गया। बताया जाता है कि बाबा के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ने के चलते पुलिस ने यह सावधानी बरती।

बाबा परमानंद को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आज उसके आश्रम में पुलिस ने छानबीन की है। बाबा ने कुछ जानकारी दी है। उसकी भी पड़ताल हो रही है। रविवार को बाबा के लखनऊ वाले घर पर ले जाकर जांच की जाएगी।  -अब्दुल हमीद, एसपी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें