फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर में एक लाख लूटे

Tue, 05 Jan 2016 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम लोगों के बीच हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान का सीएचसी में इलाज कराया और घटना के बारे में जानकारी। पूर्व प्रधान ने नामजद शिकायत की है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ क्षेत्र में ग्राम सहावर के पूर्व प्रधान राम सुफल तिवारी मंगलवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए उप निबंधक कार्यालय गए थे।

दोपहर बाद रजिस्ट्री कार्यालय में मौजूद दो लोगों ने राम सुफल पर हमला कर दिया। दोनों ने राम सुफल को काफी मारा पीटा और एक लाख रुपये छीनकर भाग निकले।

तमाम लोगों के बीच दिनदहाड़े हुई घटना से रजिस्ट्री कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया और घटना के बारे में जानकारी की।

इलाज के बाद पूर्व प्रधान रामसुफल ने घटना में पोखरा निवासी श्याम किशन व अनिल द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

कोतवाल चंद्रशेखर का कहना है कि पूर्व प्रधान ने जो भी तहरीर दी है उसी के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज होगी। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें