फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत

Fri, 03 Jul 2015 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। शुक्रवार की सुबह अपनी बाग में जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा एक वृद्ध अचानक नीचे जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में घायल हुए वृद्ध को परिवारीजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। घुंघटेर थाना क्षेत्र के उदरिया गांव निवासी रामसागर (60) शुक्रवार सुबह जामुन तोडने के लिए अपनी बाग गए थे। बाग में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे रामसागर अचानक नीचे जमीन पर आ गिरे। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रामसागर को परिवारीजनों ने इलाज के लिए सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव का कहना है कि पेड़ से पैर फिसलने के चलते वृद्ध नीचे गिरा था जिससे यह हादसा हो गया। कहा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें