फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीनों पर कब्जा, कर दी प्लाॅटिंग

Sat, 01 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
तालाब को पाटकर बन रहा कांप्लेक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नदी तालाब व सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बेचने वालों पर सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि प्रत्येक जिले में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया जाए जो तालाब, नदियों व ग्राम समाज की बेशकीमती जमीनों पर कब्जेदारों पर करेगा कार्रवाई  करेगा।
विज्ञापन


शहर के आस पास पड़ी करोड़ों कीमत की ग्राम समाज की जमीन पर भू माफिया कब्जा कर बेच चुके हैं अब यह टीम इन पर क्या कार्रवाई करेगी यह समय ही बताएगा। जिले में तमाम जगहों पर नदियों व तालाबों को पाटकर उन पर अवैध कब्जा किया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर नदियों के किनारे प्लाटिंग का काम भी हो रहा है। 

केस एक- तालाब को पाटकर बन रहा कांप्लेक्स
नगर पंचायत देवा के मोहल्ला लालापुर व कसाई मोहल्ला से सटा तालाब सौराई तालाब के नाम से जाना जाता है। काफी पुराने हो चुके इस तालाब को राजस्व विभाग की मिलीभगत व अधिकारियों की अनदेखी के चलते अवैध तरीके से पाटकर कांपलेक्स बनाया जा रहा है। लेकिन राजस्व विभाग से लेकर नगर पंचायत प्रशासन तक को यह अवैध कब्जेदारी व अवैध निर्माण नजर नहीं आ रहा है। जानकार सूत्रों की मानें तो तालाब पर अवैध कब्जा करने वालों ने राजस्व विभाग से सेटिंग-गेटिंग करके इस काम को अंजाम दिया है। इसके अलावा देवा कस्बे से ही सटे एक अन्य धारा तालाब पर भी अवैध अतिक्रमण के नजारे साफ नजर आते हैं।
विज्ञापन


केस दो- रेठ नदी पाटकर की जा रही प्लाटिंग 
 जिले में कई जगहों पर रेठ नदी पाटकर प्लाटिंग का काम हो रहा है। कुर्सी के नयापुरवा के पास  प्रेमाग्रीन स्टेट, सिग्मा आवासीय प्लाट,  अगासड़ पुल के पास अवैध  पटाई,  अमरसंडा के पास अब्दुल्ला गोड सिटी,  गुग्गौर गांव के पास  एशिया कॉलेज, बहरौली में रेठ नदी पर आरपी ग्रीन सिटी व शहर के दारापुर में रेठ नदी पर सोनू राय, प्रवीन राय, शिवकुमार आदि ने पटाई कर प्लांटिंग काटी है। इसके अलावा शहर में लखनऊ मार्ग पर  रेठ नदी के किनारे प्लाटिंग पर पूरी कॉलोनी बन चुकी है। शहर क्षेत्र में ही रेठ नदी के किनारे बड़ेल हाईवे के पास लखनऊ व जिले के कई लोग प्रापर्टी का काम कर रहे हैं। इन लोगों ने भी नदी के किनारे पटाई की है। 

केस तीन- दशकों पुराने तालाब पर हो रहा कब्जा
 हैदरगढ़ क्षेत्र में कनवा, बरांवा आदि गांवो की आबादी में मौजूद दशको तालाबों पर कब्जा हो रहा है लेकिन प्रशासन भी मौन है। बरांवा की आबादी में भूमि संख्या 336 अभिलेखों में तालाब दर्ज है तथा कई पुश्तों से गांव के घरों व बारिश का पानी इसमें जमा होता रहा है। 48 बिस्वा के बड़े तालाब के चारों ओर मौजूद आबादी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढुलाई कर अपने अपने सामने तालाब को पाट लिया है। शिकायतों के बाद भी तालाब पट जाने तक कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी गांव में सुबेहा रजबहा नहर पुल के निकट भूमि संख्या 260 पर मौजूद तालाब को मिट्टी बालू से समतल कर दुकानें बनाइ गई हैं। 

जिले में जहां भी तालाब व नदियों के किनारे पटाई कर कब्जा करने की शिकायत मिलती है वहां सख्त कार्रवाई की जाती है। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी तहसील क्षेत्र में सक्रिय भू माफिया पर कड़ी कार्रवाई करें। -अनिल कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें