फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता को गोली से उड़ाया

Tue, 30 Jan 2018 09:50 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव मेें एक नवविवाहिता की दहेज के लिए गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पहले आत्महत्या बताया गया किंतु मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। इस पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर जहां एसपी अनिल कुमार सिंह ने जाकर जांच की वहीं फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल खंगाला। तलाशी में घर से पुलिस को दो अवैध तमंचे भी मिले। 

विज्ञापन



मंगलवार की सुबह महेन्द्र सिंह के घर से गोली चलने की आवाज आई। थोड़ी देर बाद पता चला कि महेंद्र की पत्नी गीता सिंह (20) ने आत्महत्या कर ली है। पति व परिवारीजनों में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पहले मामले को दबाने की कोशिश की तब तक गांव वालों ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस बीच सूचना पर मृतका के पिता देवनरायण सिंह निवासी गोंडा (ग्राम पेवली थाना परसपुर) पहुंच गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी बेटी गीता से ससुराल वालों ने दहेज में चार लाख रुपये व एक कार की मांग कर रहे थे। इसे लेकर मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। दहेज के न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति महेन्द्र सिंह, ससुर दिनेश सिंह, सास सरोज सिंह, देवर अजय पाल सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें