हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने अपनी भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक नाक की कील छीन कर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक महिला घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच उसका चचेरा देवर घर में घुस आया। पीड़ित महिला ने बताया युवक ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने व शोर मचाने पर जब पड़ोसियों ने गुहार लगाई तो आरोपी युवक मारपीट करने लगा और उसके नाक की कील छीन कर भाग गया।
पीड़िता ने मामले की शिकायत शनिवार को पुलिस में की लेकिन पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुलवा कर पीड़ित महिला को जांच करने की बात कह उसे लौटा दिया। पीड़िता ने मामले की सूचना दिल्ली में रह रहे अपने पति को दी। रविवार को महिला का पति गांव आया। इस पर पीड़िता ने एक बार फिर कोतवाली पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत की है।