फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के करीबियों ने की थी टोल प्लाजा पर फायरिंग

Wed, 10 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा पर सूबे के एक मंत्री के गुर्गों ने बवाल व फायरिंग की थी। पुलिस ने का दावा है कि आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। सभी लखनऊ के रहने वाले हैं। एक मंत्री के खास हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इनके नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं। बताते चले कि बीते सोमवार को दोपहर फै जाबाद की ओर जा रही सफारी (एचआर 26 बीएच 7070) में सवार लोगों ने जैदपुर क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ टोल मांगने पर जमकर बवाल किया और कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हरियाणा नंबर की सफारी में लखनऊ के लोग सवार थे। सभी सफारी सवार प्रदेश सरकार के एक मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इनमें से किसी का नाम नहीं बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। टोल प्लाजा पर बढ़ेगी पुलिस की सख्ती टोल प्लाजा पर अब पुलिस की सख्ती बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने एक रणनीति तैयार किया है जिसके तहत अब यहां पुलिस दिन व रात में चेंकिग करेगी व इस दौरान लाल व नीली बत्ती लगे वाहनाें की पड़ताल कर यह देखा जाएगा कि कोई फर्जी तरीके से कार में लाल व नीली बत्ती का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है। अहमदपुर टोल प्लाजा पर जिन सफारी सवार लोगों ने हंगामा किया था उन्हें चिह्नित किया गया है। कार सवार लगभग सभी लोग लखनऊ के निवासी हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई होगी। शफीक अहमद, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें