फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

नाई की दुकान से घर लौट रहे एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मदपुर खाला थाने के बबुरी गांव के पास हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। एसपी व एएसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के पहले पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव के पास से एक जिंदा कारतूस, दो स्प्रिंग और टूटा हुआ असलहा बरामद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।      

विज्ञापन


 
पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बबुरी मजरे सरसंडा निवासी विनोद कुमार(40) सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से बाइक लेकर पास के गांव कचनापुर शेविंंग करवाने गए थे। वापस आते समय करीब 11 बजे बबुरी गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रोककर गर्दन पर फायर झोंक दिया। बताते हैं कि दूसरा फायर नहीं हुआ और असलहे के पार्ट छिटक गए तो उन लोगों ने असलहे की बट सिर पर मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

इस दौरान कुछ दूरी पर गोबर के कंडे पाथ रही महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी इस पर मौके पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक जिंदा कारतूस ,स्प्रिंग व कुछ अन्य पार्ट बरामद किए है। घटना स्थल पर एसपी डॉ सतीश कुमार, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा ने पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें