फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने बाइक में मारी टक्कर, पूर्व प्रधान की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 26 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ बाइक से बाराबंकी शहर आ रहे एक गांव के पूर्व प्रधान को जीप ने  पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में जहां प्रधान की मौके पर मौत हो गई वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। आस पास के लोगों व पुलिस ने घायल बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुर्व प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।      
विज्ञापन

 
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के अमरा कटेहरा गांव के पूर्व प्रधान कालिका प्रसाद बाजपेई (65) अपने पुत्र रमेेशचंद्र बाजपेई के साथ बुधवार को बाइक से बाराबंकी शहर आ रहे थे। तभी मसौली थाना क्षेत्र में करंद गांव के पास पीछे से एक जीप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा करने वाला चालक जीप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जीप कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू किया है। एसओ नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक हेलमेट पहनकर रखा था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें