फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल परिवार को अस्पताल में फिर पीटा

Sat, 11 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में शनिवार को एसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देने पहुंचे बंकी नगर पंचायत मझपुरवा निवासी पिटाई से घायल सुरेश यादव व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझपुरवा गांव में शुक्रवार की शाम नगर पंचायत बंकी के चेयरमैन के देवर अपने साथियों के साथ घर में घुस गए और महिलाओं व बच्चों समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीट दिया। शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो असलहा लहराते हुए हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रात में चेयरमैन के पति अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से मारपीट की और शिकायत किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। उधर शनिवार को सभासदों ने पीड़ित के साथ सीओ से मिल कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी रेशमा देवी पत्नी सुरेश यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे नगर पंचायत बंकी की चेयरमैन अंशू सिंह के देवर अमरजीत सिंह अपने साथियों समेत सुरेश यादव पर हमला कर दिया। बचाने के लिए रेशमा पत्नी सुरेश, पुत्री रूबी व पुत्र सोनू व शुभम दौड़े तो इन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस में भी मामले की शिकायत की। लेकिन रात में नगर पंचायत बंकी की चेयरमैन के पति श्याम सिंह, जगदीश सिंह, रोहित सिंह, बब्लू व शोभा आदि जिला अस्पताल पहुंचे।

यहां भी इन लोगों ने फिर मारपीट की। रेशमा का आरोप है इन लोगोें ने पुलिस या कहीं भी शिकायत किए जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों ही मामलों में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। 

शनिवार को पंचायत के कई सभासद पीड़ित के साथ सीओ विशाल विक्रम सिंह से मिले और दोषियों पर ठोस कार्रवाई की मांग कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस संबंध में कोतवाल बीपी यादव बताया कि घर में घुस कर मारपीट करने और अस्पताल में पहुंच कर मारपीट के दोनों ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें