दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम को एक युवक की कल्याणी नदी में डूबकर मौत हो गई।
रामसनेहीघाट क्षेत्र में ताला मजरे मालिनपुर गांव के लोग शुक्रवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए कल्याणी नदी के तट पर गए थे। वहीं, गांव का रहने वाला बिंधेश्वर उर्फ पिंटू (18) अचानक गहरे पानी में पहुंच गया। अन्य ग्रामीण जब तक पिंटू को पानी से बाहर निकालते तब तक उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।