फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराया स्वास्थ्य  मंत्री के स्कॉर्ट का वाहन

Mon, 23 Apr 2018 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
ट्रक से हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ से बस्ती किसी मीटिंग में जा रहे हैं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह उस वक्त बाल-बाल बच गए जब सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक ने अपना वाहन हाइवे पर मोड़ दिया। हालांकि मंत्री की गाड़ी तो आगे निकल गई लेकिन पीछे फ्लीट में चल रही पुलिस स्कॉर्ट का वाहन ट्रक से टकरा गया। इसमें उसमें सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्री ने हादसे की सूचना फैजाबाद जिले के सीएमओ अशोक कुमार गुप्त को दी। सूचना के बाद वो तत्काल फैजाबाद से रामसनेहीघाट पहुंचे और घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी मवई में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल हेड कांस्टेबल चकपाल वर्मा ने बताया कि हाईवे पर किनारे बेतरतीब खड़े ट्रकों में से अचानक एक ट्रक सड़क पर आ गया।

जिसमें आगे चल रही मंत्री के स्कोर्ट और मंत्री की गाड़ी बचकर आगे निकल गई। लेकिन पीछे चल रहा पुलिस दस्ता वाहन ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में घायल चकपाल सिंह निवासी फातियापुर हरदोई व ओम प्रकाश मिश्र निवासी फतेहपुर का इलाज सीएचसी मवई में, वही स्कॉर्ट चालक संजय यादव और प्रवीण सिंह का इलाज बाराबंकी के अस्पताल में हुआ। मवई थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें