फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 14 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बोरवेल से अजय को निकालने के कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम फतहापुर में कुएं से एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने युवक की हत्या के बाद शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम फतहापुर में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने लल्लूराम के खेत के पास स्थित कुएं में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इस बात की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक लगभग 38 वर्ष का था और वह काले रंग की जैकेट व मटमैले रंग की पैंट पहने हुए था। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर  शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। शव कई दिन पुराना होने के चलते काफी सड़ा हुआ है जिससे उसके शरीर में कोई चोट का निशान भी नहीं दिखाई पड़ा है।
विज्ञापन


कोतवाल विकास पांडेय ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है, उसकी शिनाख्त नही हो पाई है। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत कुएं में डूबने से हुई है या कोई और कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें