फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन को पीटा

Mon, 13 Jul 2015 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा के दहिला के समीप रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 171 सी पर अज्ञात युवकों ने गेटमैन की पिटाई कर दी। दोपहर में हावड़ा एक्सप्रेस को पास करने के लिए गेट बंद करने से नाराज होकर बाइक सवार तीन लोग जबरन गेट खोलवा कर भाग निकले। सोमवार दोपहर लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन पर हावड़ा ट्रेन को पार करने के लिए दहिला के समीप गेट नंबर 171 को गेट मैन शिवनरायन बंद कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने गेट खोलने का दबाव डाला तथा मना करने पर गेटमैन की लात घूंसों से पिटाई कर दी। गेटमैन ने रेल पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद थाना पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा गेटमैन की शिकायत मिली है पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें