लोनीकटरा के खानपुर गांव में दो पत्नियों के झगड़े में पति समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सोमवार को खानपुर गांव में रामरूप की दो पत्नियों विशुनदेई व अंजू देई के बीच विवाद हो गया। विशुनदेई की ओर से इनके मायके पक्ष के भाई राजराम इनकी पत्नी कमला देवी, पुत्र संदीप व शिवलोचन ने पहुंच कर अंजू देई को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव में पहुंचे रामरूप इनकी पुत्री भारती व राजू से भी इन लोगों की मारपीट हुई।
इसमें घायल रामरूप, अंजूदेई व दूसरे पक्ष के राजाराम व संदीप को सीएचसी लाया गया था जहां से चारों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।