फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से काम कर लौट रहे कर्मी पर झोंका फायर, गंभीर

Sat, 22 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़वल स्थित पाइप फैक्ट्री से काम कर पैदल घर लौट रहे कर्मचारी को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कर्मी को इलाज के लिए सीएचसी से ट्रॉमा सेेंटर भेजा गया है। आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

  
रामनगर थाना क्षेत्र के अगानपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (50) बुढ़वल स्थित एक पाइप फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की देर रात ड्यूटी करने के बाद घर जा रहे सुरेंद्र सिंह गांव के समीप पहुंचे थे कि तभी बाइक पर सवार एक युवक पहुंचा और सुरेंद्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

सुरेंद्र के कनपटी के पास गोली लगी है। गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने गोली लगने से घायल सुरेंद्र सिंह को आननफानन सीएचसी पहुंचाया। जहां पर हालत नाजुक होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हमलावर हेलमेट पहने था जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। परिवारीजनों का कहना है कि सुरेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी। एसओ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले में राहुल अवस्थी व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।             

कहीं लूट के इरादे से तो नहीं झोंका फायर            
सुरेंद्र सिंह पर कहीं लूट के इरादे से तो फायर नहीं झोंका गया है, इस बात के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि हमलावर बाइक पर अकेला था और गोली मारने के बाद वह सीधे भाग निकला। ऐसे में यह घटना किसी रंजिश के चलते होने की बात कही जा रही है। हालांकि पूरी हकीकत पुलिस की जांच में पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें