फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारफीन के साथ दो तस्कर दबोचे

Fri, 20 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में जैदपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैदपुर पुलिस ने साढ़े पांच सौ ग्राम मारफीन समेत लखनऊ जिले के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मारफीन की विदेशी बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने एक जीप भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट मेें पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।

थाना जैदपुर पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी टिकरा उसमा गांव के पास पुलिस ने एक बोलेरो रोककर उसमें सवार दो लोगाें की तलाशी ली तो पुलिस को साढ़े पांच सौ ग्राम मारफीन बरामद हुई।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में समीर पुत्र मो.निजामुद्दीन व मो. वसीम पुत्र नसीम निवासी खगरा बड़ी पकड़िया थाना हसनगंज जनपद लखनऊ के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद मारफीन की विदेशी बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनोें आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें