फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत

Wed, 17 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। खेत से खाद डालकर मंगलवार देर शाम घर लौट रहे एक किसान को सड़क पार करते समय सुल्तानपुर-लखनऊ मार्ग पर एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौबीसी निवासी अर्जुन (50) पुत्र भीपू मंगलवार को अपने खेत में खाद डालने गया हुआ था। खाद डालने के बाद देर शाम वह वापस घर लौट रहा था। सुल्तानपुर-लखनऊ मार्ग पर वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था कि लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने किसान को टक्कर मार दी और वाहन सहित चालक फरार हो गया। हादसे के दौरान किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हैदरगढ़ कोतवाल चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि कार किसान को ठोकर मारने के बाद भाग निकली है। आसपास के लोगों ने कार का नंबर दिया है कार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें