फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी विवाद में मारपीट, 12 लोग घायल

Thu, 03 Dec 2015 10:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद भी चुनावी रंजिश थमने का नाम नही ले रही है। मंगलवार को चुनाव के दिन हुई कहासुनी को लेकर गुरुवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनको स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में एक दर्जन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन


मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के फत्तापुरकला का है यहां पर मंगलवार को पंचायत चुनाव के दौरान एक पक्ष के प्रदीप तिवारी व दूसरे पक्ष के अनिल के बीच कहासुनी हो गयी थी। जिसको लेकर दोनो पक्षों में तनाव चला आ रहा था गुरुवार सुबह अपने दरवाजे पर सो रहे प्रदीप पर दूसरे पक्ष के अनिल, सुनील, ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। विवाद होता देख प्रदीप पक्ष के लोग भी मौके पर आ गये दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग जख्मी हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर भर्ती कराया।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के प्रदीप, संतोष, अशोक, देशराज, सिफाक, अब्दुल हमीद, अशोक, व दूसरे पक्ष के अनिल, सुनील, राम कुमार, संजय, विवेक के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की है। एसओ टीपी सिंह का कहना है चुनाव रजिंश में विवाद हुआ है। गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें