हरख(बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव में बृहस्पतिवार कि सुबह घायल अवस्था में एक मोर मिला। ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा निवासी दीपू के खेत से गांव की ओर एक मोर भागता हुआ दिखाई पड़ा जिसे कुछ आवारा कुत्ते दौड़ा रहे थे।
मोर आवारा कुत्तों के हमले से घायल हो गया था। तभी उधर से गुजर रहे गांव के निवासी समाज सेवी अजय वर्मा ने मोर को पकड़ लिया। घायल मोर की प्राथमिक उपचार करने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर घायल मोर को अपने साथ ले गए। रेंजर विक्रम सिंह सचान का कहना है की मोर का इलाज किया जा रहा है। ठीक होने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।