फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को मिली उम्रकैद की सजा

Mon, 06 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
court - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
 नाबालिग से दुराचार के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यदेव गुप्ता ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को 10 हजार रुपये अर्थदंड भुगतने का भी आदेश दिया है। जिसमें से साढे़ सात हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा ने बताया कि कोतवाली देवा के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी दो अक्तूबर 2013 को खेत गई थी। लौटते समय गांव के ही अरमान ने उससे दुराचार किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई थी।

पीड़िता समेत गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी अरमान को उम्र कैद व 10 हजार रुपये अर्थदंड भुगतने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें