लखनऊ में एक स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगोें से 70 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सफदरगंज थानाक्षेत्र के औलियालालपुर गांव निवासी बुुद्धसेन, पुष्पा देवी, राजेश कुमार आदि ने बृहस्पतिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। इन सभी का कहना है कि कुछ लोगोें ने इनसे लखनऊ में एक स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये ले लिए।
कई दिन बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो ठगोें ने पीड़ितों से संपर्क करना ही बंद कर दिया। कोई संपर्क न होने के बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी का कहना है कि शिकायत मिली है मामले की जांच पड़ताल करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।