जनेस्मा में चल रही एलएलबी की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन पहली पाली में तीन और नकलची पकड़े गए। अभी तक परीक्षा में 68 नकलची पकड़े जा चुके हैं।
जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर चल रही में शनिवार को समाप्त हो गई। पहली पाली में 546 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 12 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल ने तीन परीक्षार्थियों से नकल सामग्री बरामद की। पकड़े नकलचियों के खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अभी तक परीक्षा के दौरान 68 नकलची पकड़े जा चुके हैं।