फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं पर पथराव, 14 घायल, तनाव

Wed, 14 Mar 2018 11:46 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
केस दर्ज किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे श्रद्वालुओं पर मामूली विवाद में अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। महिलाओं व बच्चों की जमकर पिटाई करने के साथ उनकी कान की बाली व सोने की चेन भी लूट ली गई। वारदात के बाद पांच थानों की पुलिस व पीएसी ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। इस संघर्ष में चौदह लोगों को चोट पहुंची है जिनका रामनगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह व एएसपी ने मौके का जायजा लिया व पीड़ितों का हाल जाना। पुलिस ने 15 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के लोधेश्वर महादेवा में बुधवार को सुरजूपुर गांव निवासी शिवभगवान शुक्ला शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए मूर्ति लेकर ट्रैक्टर-ट्राली से अबीर, गुलाल उड़ाते हुए श्रद्वालुओं के साथ महादेवा मंदिर जा रहे थे। इस दौरान यहां से निकल रहे एक युवक पर रंग पड़ गया जिसके बाद हुए विवाद में देखते ही देखते दर्जनों लोग लाठी, डंडे व असलहों से लैस होकर पहुंचे और श्रद्वालुओं पर हमला बोल दिया। दबंगों ने जहां महिलाओं व बच्चों को जमकर पिटाई कर रही सोने की चेन व कान की बाली लूट ले गए और मूर्ति खंडित करने के साथ एक मूर्ति भी ले उड़े।

करीब आधे घंटे तक दबंगों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर भाग निकले। घटना की गंभीरता को देखते हुए रामनगर, मसौली, बदोसराय, फतेहपुर व मोहम्मदपुर खाला थानों की पुलिस,पीएसी, फायर ब्रिगेड के वाहन बुला लिए गए हैं। एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ उमाशंकर सिंह ने पहुंचकर हालात को किसी तरह काबू किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अतीक, सद्दाम, सहबान, रियाज, चुप्पी, परवेज, हबीब, शाह समेत पंद्रह नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें