फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई से नाराज महिला ने काटा प्रेमी का नाजुक अंग

Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी की बेवफाई से नाराज महिला ने प्रेमी को बहाने से खेत में बुलाकर उसका नाजुक अंग काट दिया। गंभीर अवस्था में घर पहुंचे युवक को परिवारीजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अभी मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है।    
विज्ञापन


टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तौफीक अहमद उर्फ नक्के का गांव की ही महिला के साथ प्रेम सबंध था। दो माह पूर्व ये दोनों यहां से भाग निकले थे। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों से अनबन के बाद युवक ने महिला को वापस उसके घर पर पति के पास छोड़ दिया था। तभी से दोनों में विवाद चल रहा था।

बदला लेने के लिए महिला ने दोबारा युवक से बातचीत शुरू कर उसे विश्वास में ले लिया। मंगलवार की दोपहर उसे खेत में मिलने के बहाने बुलाया और ब्लेड से उसका नाजुक अंग काट कर भाग गई। थोड़ी देर बाद खून से लथपथ युवक जब अपने घर पहुंचा तो परिवारीजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन पुलिस अभी घटना से अंजान बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह ने बताया कि मामला अभी जानकारी में नहीं आया है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें