फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेस्मा के बाहर फायरिंग के आरोपी जेल भेजे गए

Fri, 09 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
zimmerman gun - फोटो : reuters
विज्ञापन
जनेस्मा के बाहर एलएलबी छात्र पर हथगोला व तमंचे से फायरिंग करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल भेजे गए है। वहीं पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में भी तलाश कर कार्रवाई करने की तैयारी में लगी है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके में रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित जनेस्मा के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर कार व बाइक सवार छात्रों ने तमंचे से फायंरिग व हथगोला फेंककर दहशत फैला दिया था। यह हमला कॉलेज में चल रही एलएलबी की परीक्षा देने आए अवध लॉ कालेज के छात्र अरुणदीप सिंह निवासी लखपेड़ाबाग पर हुआ था।

वारदात के बाद भाग रहे आरोपियों को सक्रिय हुई पुलिस ने एडीएम आवास के पास से तीन युवकों को धर दबोचा था। बाकी करीब आधा दर्जन आरोपी मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक हथगोला बरामद कर पकड़े गए आरोपियों जेपी यादव, रितेश यादव व विशाल प्रताप सिंह मटियारी थाना चिनहट जनपद लखनऊ के खिलाफ कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि तीनोें आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। कोतवाल ने कहा इस घटना मेें शामिल अन्य आरोपियों का भी पुलिस पता लगा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें