फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत

Sun, 28 Jun 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रविवार को जंगल में रोपाई के लिए पौधे लादकर जा रहा वन विभाग का ट्रैक्टर रास्ते में पलट गया। हादसे में पहिया के नीचे दबकर ट्रैक्टर सवार एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार शाम 5 बजे वन विभाग का ट्रैक्टर नर्सरी से पौधे लेकर मालिनपुर बाबा पुरवा होते हुए इब्राहिमाबाद जंगल जा रहा था। ट्रैक्टर पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैसनपुरवा मजरे धरौली निवासी हरिप्रसाद यादव का 12 वर्षीय पुत्र राजकरन उर्फ नान्ह बैठा हुआ था। ट्रैक्टर को वन विभाग में कार्यरत माली पूरे गिरधर भानपुर निवासी शिवनरायन चला रहा था। बाबा पुरवा के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया जिसके कारण नान्ह पहिया के नीचे आकर दब गया और तत्काल मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में फारेस्टर डीके निगम ने बताया कि मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें