सड़क हादसे में बाल-बाल
बचे एसडीएम सिरौलीगौसपुर
अमर उजाला ब्यूरो
उधौली(बाराबंकी)। जिला मुख्यालय बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर के सरकारी वाहन में एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एसडीएम बाल-बाल बच गये। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गुरुवार की देर शामउपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अजय द्विवेदी अपने सरकारी वाहन से जिला मुख्यालय बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफदरगंज चौराहे पर बाराबंकी की ओर से सवारियां लेकर जलालपुर फैजाबाद जा रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे एसडीएम का वाहन तो क्षतिग्रस्त हो गया परन्तु एसडीएम सहित सभी बाल बाल बच गये। एसडीएम द्विवेदी बस को थाना सफदरगंज के हवाले कर बैठक के लिए रवाना हो गए।