फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव
बाराबंकी। सफदरगंज क्षेत्र के केवलापुर गांव निवासी एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप या शिकायत पुलिस से नहीं की है। थाना सफदरगंज क्षेत्र के केवलापुर गांव निवासी जैसीराम (40) पुत्र चंद्रिका प्रसाद का शव शुक्रवार की देर रात गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा मंशाराम ने बताया कि जैसीराम मानसिक रूप से परेशान रहता था जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। एसओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।