सर्पदंश से वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। सांप के काटने से बृहस्पतिवार को एक वृद्वा की हालत गंभीर होने पर परिवारीजन सीएचसी सूरतगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामनगर थाना क्षेत्र के जैदपुर निवासी शिवदेवी (60) पत्नी दयाराम शाम करीब चार बजे खाना बनाने के लिए आटा लेने कमरे में गई थी तभी वहां बैठे विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। जानकारी पर परिवारीजन सीएचसी सूरतगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।