फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 40 आशियाने राख

Wed, 10 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम बबुआपुर बेलहरी गांव में बुधवार को चूल्हे से भड़की चिंगारी की चपेट में आकर चालीस घर जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने के दौरान चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना ग्रामीणाें ने पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी। जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते आधा गांव जलकर राख हो गया। दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाकर आग पर काबू पा सके। दरियाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलहरी मजरे बबुआपुर बुधवार को आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की निवासी रमझारा पत्नी झगरू सुबह अपने घर में छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। तेज हवाओं के चलते चूल्हे से भड़की चिंगारी छप्पर पर जा गिरी जिससे छप्पर में आग लग गई। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते आग ने एक दूसरे के घर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उधर, चल रही तेज हवाओं ने आग में घी डालने का काम किया। आग से गांव को जलता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। वहीं ग्रामीणों ने गांव में आग लगने की सूचना आनन-फानन में पुलिस और दमकल कर्मियों को दी। और आग बुझाने में लग गए आग की चपेट में आकर पूर्णमासी रावत, बंशीलाल, कैलाश, जगजीवन, रमई, प्रहलाद, दौलत, द्वारिका व कमलेश समेत करीब 40 लोगों के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। आग बुझाते समय यह झुलसे अपने घर को आग की लपेटों में देख लोग दहल गए। आनन फानन में जिससे जो हो सका आग बुझाने का प्रयास किया। गांव के ही रजपाल (40), रामसमुझ (45), द्वारिका (50) व दौलतराम (28) अपने घरों में जल रहे सामान को सुरक्षित बाहर निकालने में आग की चपेट में आ गए। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने सभी घायलाें को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। घर जलने के अलग-अलग रहे आंकडे़ दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बबुआपुर बेलहरी गांव में 40 घर आग के हवाले होने की सूचना पर तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनके आंकड़े एकदम चौंकाने वाले रहे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार संजय सिंह गांव की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में करीब 40 घर आए हैं जो कि गांव का आधा क्षेत्रफल है। उन्होंने कहा कि सभी अगिभन पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं हलका लेखपाल शिवगोविंद ने गांव में मात्र 22 घर जलने की पुष्टि की है। जिससे साफ पता चल रहा है कि अगिभन पीड़ितों को सहायता राशि देने में भी गोलमाल किया जाएगा। कानूनगो राजबहादुर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। पिछले वर्ष भी गांव में लगी थी आग बीते वर्ष इसी गांव में तेज आंधी में खाना बनाते समय आग लग गई थी। जिसमें गांव के रतीापाल, जगदीश, हौसला प्रसाद, राजेश समेत करीब एक दर्जन घर आग के हवाले हो चुके हैं। दूसरी बार गांव में आग लगने से आधा गांव ही जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें