फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज हुआ मिशन अस्पताल, दूसरे हास्पिटल में शिफ्ट किए गए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सील हुआ मिशन अस्पताल, दूसरे
विज्ञापन

चिकित्सालय शिफ्ट किए गए मरीज
क्रासर
- सीएमओ ने जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम
फोटो-50, 51
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते इलाज के दौरान युवक की मौत होने के मामलेे में मंगलवार को मिशन अस्पताल सील कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत होने पर परिवारीजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। पीड़ित की तहरीर पर तीन चिकित्सकों डॉ. एमए खान, डॉ. साजिद अंसारी व डॉ. पांडेय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को सीएमओ डॉ. रमेश चंद ने डॉ एएस गौतम, फार्मासिस्ट तिलकराम व लिपिक सुशील कुमार को भेज अस्पताल सीज करवा दिया। अस्पताल सीज करने गए नोडल अधिकारी डॉ. एनएस गौतम ने बताया कि अस्पताल में सात मरीज भर्ती थे, जिन्हें निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। अस्पताल की ओपीडी, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड व ओटी सीज कर दी गई। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रमेश चंद का कहना है कि कैंपस में भवन स्वामी का निवास होने की वजह से गेट में ताला नहीं डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें