सड़क पार कर रहा तेंदुआ
घायल, मचा हड़कंप
क्रासर
- उपचार के लिए ले गई वन विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सड़क पार कर रहे तेंदुए को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए को देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पूरे मामले की सूचना डीएफओ को दी गई। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे उपचार के लिए ले गई है। फतेहपुर क्षेत्र के बसारा गांव के निकट एक तेंदुुआ सड़क पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना डीएफओ एनके सिंह को दी। डीएफओ ने वन विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। डीएफओ ने बताया कि जांच में तेंदुआ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली पाई गई है। घायल होने पर से उपचार के लिए टीम अपने साथ ले गई है।