फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसा निकालकर जा रहे किसान से 2.70 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से पैसा निकालकर जा रहे किसान से 2.70 लाख लूटे
विज्ञापन

- बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में दरियाबाद मार्ग पर हुई घटना

बाराबंकी। रामसनेहीघाट के भिटरिया के दरियाबाद मार्ग पर मंगलवार दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार दो लुटेरों ने बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे किसान से 2.70 लाख रुपये लूट लिए। चंद मिनटों में लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले।

मामले की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर लुटेरों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका है। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्रामा जमीना के किसान अवधेश कुमार मिश्रा मंगलवार दोपहर भिटरिया स्थित एसबीआई शाखा से 2 लाख 70 हजार रुपये निकालने के बाद अपने साथी देवीदयाल के साथ बाइक से करीब चार बजे दिन में घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी दरियाबाद मार्ग पर हनुमान मंदिर के निकट पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाश किसान के पास मौजूद बैग लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद किसान ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह दरियाबाद की ओर भाग गए।

पीड़ित ने बताया कि उनके साथ रहे देवीदयाल रुपयों से भरा बैग कंधे में टांगे थे जिसे बदमाश लूट ले गए। बैग में नकदी के साथ बैंक चेक बुक व पास बुक भी थी। इनका कहना है कि केला बेचने के बाद मिले पैसे बैंक से निकाले गए थे।

पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है। वारदात के बाद एएसपी दक्षिणी शशिकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने जल्द खुलासे का दावा किया है।

रामसनेहीघाट क्षेत्र मेें हुई लूट से क्षेत्र में पुलिसिंग की भी पोल खुल गई है। हालांकि पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों का पता लगा रही है। लेकिन जिस तरह से बदमाश लूट करके आसानी से भाग निकले है उससे साफ है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त व यूपी 100 की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे है।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक किसान से लूट का मामला प्रकाश में आया है। अभी तक की जांच में घटना संदिग्ध लग रही है लेकिन इसके बावजूद मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें