फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज से टकराई बाइक भाई की मौत बहन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। छुट्टा मवेशियों को पकड़ने में विभाग की लापरवाही अब लोगों की मौत का कारण बनने लगी है। बुधवार की देर शाम बाइक से बहन के साथ लौट रहा युवक बरौली के पास अचानक वनरोज से टकरा गया। सभी घायलों को सीएचसी पहुुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रास्ते में भाई की मौत हो गई और बहन ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। हादसे से क्षेत्रवासियों में छुट्टा मवेशियों से हो रहे हादसों से आक्रोश व्याप्त है।

सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिहा निवासी सोनेलाल (19) पुत्र कैलास चचेरी बहन माया देवी (17) पुत्री रामकुमार के साथ बुधवार को बंदीक पुरवा गांव में रिश्तेदार के यहां से बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक बरौली रजबहा पर पहुंची कि सामने बाग से निकले चार वनरोज से टकरा गया। वनरोज दोनों को रौंदते हुए नहर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन फानन में सीएचसी जाटा बरौली पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार न होते देख दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में सोनेलाल की मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं हादसे में घायल माया देवी का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। ग्रामीण अरविंद कुमार, संतबक्श और गेहंदवर प्रधान राम बहादुर का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों और वनरोजों की संख्या काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें