फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती पर जानलेवा हमला, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती पर जानलेवा हमला, पति गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टिकैतनगर(बाराबंकी)। मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने दंपती व उसके परिवार पर हमला कर दिया।
घटना थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम विवियापुर की है। यहां की निवासिनी शबाना खातून पत्नी तैय्यब अली का आरोप है कि गुरुवार को दोपहर वह अपने घर में थी उसी समय हाशिम तथा अयूब बाहर झगड़ा कर रहे थे। इनका कहना है कि इस दौरान अयूब की पत्नी सूफिया खुद को हाशिम से बचाने के लिए भाग कर उसके घर मे घुस आई। पीछे से हाशिम, फुरकान, रसीद, अमीनुद्दी, शमसुददी, शादाब, अमीनुद्दी आदि ने अपने अपने हाथ मे बांका सरिया बेल्चा हंसिया आदि लेकर घुस आए। शबाना का आरोप है कि वह सूफिया को बचाने की कोशिश करने लगी तभी हाशिम ने उस पर व उसके पति तैय्यब अली के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें