बारातियों की जीप पलटी, दो की मौत
बाराबंकी। बारात से लौट रही एक जीप अमेठी जिले में कमरौली गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। बारात हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बहुता मजरे बेलवा गांव से बारात अमेठी गई थी। जीप में गांव के हरि कुमार, महेश कुमार, रामलाल, संतकुमार समेत 11 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हरि कुमार, महेश, रामलाल, संत कुमार समेत नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।