बालिका से छेड़छाड़
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक बालिका से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ किया। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाली शहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दस वर्षीय बालिका शुक्रवार की शाम शौच के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने बालिका से छेड़छाड़ किया। शनिवार की सुबह पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल एसपी सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।