फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव के युवक की पिटाई कर आठ हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के युवक की पिटाई
विज्ञापन

कर आठ हजार की लूट
- असंद्रा थाना क्षेत्र में हुई वारदात
सिद्धौर(बाराबंकी)। जीप सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे उन्नाव जनपद के निवासी एक युवक पर हमलाकर उससे हजारों की नकदी लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाइ की मांग की है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र में रविवार की रात हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर अंकोहरी गांव के निकट बाइक से जा रहे लोकेंद्र निवासी ग्राम लहवर थाना माखी जनपद उन्नाव को मिले जीप सवार बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसके पास मौजूद आठ हजार की नगदी, दो मोबाइल सेट, कागजात आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र लूटकर फरार हो गये। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत असंद्रा पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह असंद्रा क्षेत्र के एक मुर्गी फार्म पर नौकरी करता है और वहां से वह बाइक से घर जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है शिकायत मिली है पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें