दोस्त के साथ दिल्ली से लौट रहे युवक की मौत
बाराबंकी। जैदपुर कस्बा के मोहल्ला शाह कटरा निवासी प्यारेलाल यादव का पुत्र राकेश यादव (30) कई वर्ष से दिल्ली के एक होटल में काम करता था। शुक्रवार को दिल्ली में उसकी तबीयत खराब गई। वह अपने मित्र मुकेश के साथ ट्रेन से घर के लिए रवाना हुआ। शनिवार सुबह बाराबंकी पहुंचने पर बस से जैदपुर जाते समय बरैयां चौराहे पर तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर दोस्त ने उसे बस से उतारा। एंबुलेंस से उसे सीएचसी जैदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉ. निखिल यादव ने बताया की युवक को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।