फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में छेडछाड़ कर ग्राहकों को ठगने वाला गिरोह चिंहित, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में छेड़छाड़ कर हड़पे ग्राहकों के रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

बाराबंकी। बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये चोरी करने वाले दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बैंक मैनेजर ने शुक्रवार को नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घटना देवा रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम की है। बैंक मैनेजर अमित श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि एटीएम में रविवार को दो अज्ञात लोगों ने नगदी निकालने वाली जगह पर बिजली के तार का एक हुक बनाकर अंदर फिट कर बाहर से नकली यंत्र लगा दिया। इससे पैसा निकालने वाले ग्राहकों का कैश एकाउंट से कट गया पर बाहर नहीं निकला। परेशान ग्राहक के जाने के बाद दो व्यक्ति एटीएम पर पहुंचे। एटीएम में लगा यंत्र हटाकर रुपये निकाल लिए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर घटना की जानकारी हुई। नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें