छत से गिरकर युवती की मौत
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में रविवार रात छत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेसा सलेमचक निवासी सुरेश बाथम की पुत्री कंचन उर्फ पारूल (20) एक बैंक में संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर थी। रविवार रात वह अपने मां व बहन के साथ घर की छप पर सोई थी। देर रात नींद के दौरान छत से उतरते समय सीढ़ी से आंगन में जा गिरी। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने युवती को गंभीर हालत में जैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।